फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम ने माना भारत का लोहा, बताया- भारतीय यूजर्स हमारे लिए सबसे अहम

Fri, 17 Nov 2017 10:24 AM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
विज्ञापन
Instagram
विज्ञापन
इंस्टाग्राम के सीईओ और को-फाउंडर माइक क्रेगर का कहना है कि इंस्टाग्राम के लिए भारतीय यूजर्स सबसे महत्वपूर्ण हैं। आज भारत में 1 करोड़ इंस्टाग्राम यूजर्स मौजूद हैं। भारतीय यूजर्स तेजी से फेसबुक, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में हर महीने इंस्टाग्राम से 10 नए लाख जुड़ रहे हैं। भारतीय बाजार हमारी ग्रोथ का सबसे प्रमुख कारण है। मेरा मानना है कि हमारी इस यात्रा में भारत का अहम योगदान है।

क्रेगर ने कहा कि 2012 में इंस्टाग्राम एंड्रॉयड प्लेफॉर्म पर लॉन्च किया गया था, जिसने हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार खोले। आज पांच साल बाद हमारे पास जो यूजर्स की संख्या है वो काफी शानदार है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः Facebook ने मैसेंजर में किया बड़ा बदलाव लेकिन आपको आएगा मजा

उन्होंने कहा के तीन साल पहले हमारे 50 लाख यूजर्स थे। फिर हमने सोचना शुरू किया आखिर कैसे हम अपने यूजर्स की संख्या में इजाफा कर सकते हैं, तब हमें पता चला कि हमारा ऐप्प ज्यादा इंटरनेट डेटा कंज्यूम करता है। इसकी वजह से कमजोर नेटवर्क के दौरान लोगों को इस ऐप्प का इस्तेमाल करने में दिक्कत महसूस होती थी।

इस दिक्कत को दूर करने के लिए हमने एक खास इंजीनियरों की टीम बनाई, जिसके बाद इस दिक्कत को दूर की गई। भारत में अभी भी तेज इंटरनेट की दिक्कत का सामना करना पड़ता है इसलिए ये हमारी राह में सबसे बड़ी चुनौती थी जिसे हमने सुधार लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें