फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने से पहले घर में रात भर अकेली थी भारतीय बच्ची शेरिन, मां गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 07:06 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बच्ची शेरिन मैथ्यूज की मौत के मामले में उसकी मां सिनी मैथ्यूज को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का शव बीते महीने घर के पास स्थित एक नाले से मिला था। 35 वर्षीय सिनी भारतीय मूल की अमरीकन नर्स हैं, उन्हें गिरफ्तार करने के बाद रिचर्डसन पोलिस स्टेशन ले जाया गया। 
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची को तीन महीने पहले उसके माता-पिता रात में घर पर अकेला छोड़ कर पार्टी में गए थे। इस मामले में बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत की थी कि बच्ची घर के बाहर से गयाब हो गई है। 

बच्ची के पिता वेस्ले मैथ्यूज को बीते महीने पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि बच्ची ने दूध पीने से इंकार कर दिया था इसलिए उसे सजा देने के लिए घर के बाहर खड़ा कर दिया था, और बच्ची वहां से गायब हो गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने भी अपना बयान बदल दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची की मां पर अकेले छोड़ने और बच्ची को खतरे में डालने का मामला दर्ज कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक बच्ची मरने से पहले घर पर रात भर अकेली थी। पुलिस ने बताया कि महिला को 2,50000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है साथ ही 6 महीने से 2 साल तक जेल की सजा सुनाई गई है।  

37 वर्षीय उसके पिता पर भी पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बेल के लिए 1 मीलियन डॉलर और 99 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। इस भारतीय बच्ची की मौत के बाद भारत सहित दुनियाभर में काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर इस मामले में दखल देने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि बच्ची से जुड़ी हर खबर पर नजर रखी जाए और भारत को सूचित किया जाए। बता दें कि दंपति ने 3 वर्षीय बच्ची को पिछले साल बिहार से गोद लिया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें