श्रीनिवास की हत्या 22 फरवरी 2017 को हुई थी। इस हमले में उसका दोस्त अलोक मदासनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों अमेरिका पढ़ने गए थे और वहीं इंजीनियर बनने के बाद काम करने लगे थे। दोनों भारतीयों के साथ ईयान ग्रिलॉट भी घायल हुए थे जब वो बीच बचाव करने के लिए आगे आए थे।
कुचीभोतला की पत्नी सुनयना डुमला जो उस समय सुनवाई के दौरान वहां मौजूद नहीं थी लेकिन उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है- प्यूरिंटन को दोषी करार दिए जाने के बाद देश में एक संदेश जाएगा कि नफरत की इस दुनिया में कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे को समझना होगा साथ ही प्यार भी करना होगा। कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों में बताया गया है कि प्यूरिंटन ने जब डेरोगेटरी कमेंट किए तो उसे बार से बाहर कर दिया गया था, लेकिन वह कुछ देर बाद बंदूक के साथ आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।
दस्तावेजों में यह भी बताया गया है कि गोली बारी करने के बाद प्यूरिंटन 110 किलोमीटर पूर्व की तरफ गाड़ी से गया था। वहां क्लिंटन, मिसूरी के एक रेस्टोरेंट में रुका जहां उसने बारटेंडर को इस घटना की जानकारी दी थी जिसके बाद बारटेंडर ने पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करा दिया था।