फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: जलती कार में भारतीय मूल की महिला को छोड़ भागा ड्राइवर, मौत

Sun, 15 Oct 2017 05:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
file: Harleen Kaur Grewal - फोटो : Facebook Profile
विज्ञापन
अमेरिका में सड़क हादसे के बाद कार में आग लगने से भारतीय मूल की हरलीन ग्रेवाल नामक एक 25 वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कार का ड्राइवर महिला को बचाने की जगह उसे मरने के लिए छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर की पहचान 23 वर्षीय सईद अहमद के रूप में हुई है।

न्यूयार्क डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रुक्लायन-क्वींस एक्सप्रेसवे पर इंफिनिटी 35जी लग्जरी कार हादसे के बाद आग की चपेट में आ गई। लेकिन अहमद महिला को गाड़ी में अकेला छोड़ भाग निकला। दमकलकर्मियों ने हरलीन का जला हुआ शव बरामद किया।
विज्ञापन


पढ़ें- भारतीय मूल की महिला ने ब्रिटेन की सबसे बड़ी कानून फर्म पर ठोका मुकदमा    

आरोप है कि अहमद ने आग लगने के बाद कुछ दूरी पर जाकर कार रोकी और अस्पताल भाग गया। आग में उसके हाथ और पैर झुलस गए हैं। उस पर लापरवाही और हत्या समेत कई आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अहमद ने शराब पी रखी थी। उसका लाइसेंस भी निलंबित पाया गया है। वह अवैध रूप से ड्राइविंग कर रहा था। वहीं अहमद के भाई वहीद ने दावा किया कि उसने हरलीन को बचाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें