फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल की महिला को ट्रंप प्रशासन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 14 Mar 2017 10:12 PM IST
amarujala.com- Presented by : हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंडियाना की स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ और भारतीय मूल की सीमा वर्मा को अमेरिकी सीनेट ने 43 के मुकाबले 55 वोट देकर अमेरिका की शीर्ष स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख बना दिया है। वह ट्रंप प्रशासन द्वारा मेडिकेड व मेडिकेयर नीति में बदलाव तथा सस्ते देखभाल कानून को खत्म करने की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगी। 
विज्ञापन


सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेस के प्रशासक के रूप में सीमा वर्मा के नाम को सीनेट की मंजूरी मिलने के बाद वह देश में एक खरब डॉलर खर्च करने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाने वाले विभाग की मुखिया होंगी। यह विभाग अमेरिका में 13 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराता है। वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की हैल्थ केयर नीति के विरोध में लाई जाने वाली ट्रंप सरकार की स्वास्थ्य नीति और योजनाओं में प्रमुख भूमिका निभाएंगी।  

इससे पहले अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने इंडियाना राज्य का गवर्नर रहते हुए सीमा वर्मा को वहां का हेल्थ केयर सलाहकार नियुक्त किया था। वह पेंस के साथ काफी नजदीकी रूप से काम कर चुकी हैं, जिसमें मेडिकेड योग्यता बढ़ाते हुए उसे निजी जिम्मेदारी के बतौर बताया गया। इसके तहत लाभार्थी जो प्रीमियम अदा करता था उसमें वह स्वास्थ्य बचत खातों में भी योगदान देता था और स्वस्थ रहने पर उसे लाभांश दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप नीति से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली

ट्रंप - फोटो : ANI
ट्रंप नीति से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली
ट्रंप प्रशासन के हाउस रिपब्लिकन हेल्थ केयर बिल के आने से अमेरिका के स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक स्तर पर बदलाव होना तय है। इसका मकसद ओबामा केयर के खिलाफ गरीबों की स्वास्थ्य सेवाओं में होने वाले खर्च को कम करना है। इसके तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य पर खर्च कम करने और कानून के आने से 2026 तक 2.4 करोड़ लोग स्वास्थ्य बीमा से वंचित होना तय माना जा रहा है। ऐसे में सीमा वर्मा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगी, क्योंकि उन्हें लोगों के विरोध का शांत करते हुए नीतियां बनानी होंगी।

स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सुधार की मंशा जताई
अमेरिका में फिलहाल ओबामा केयर के तरह सात करोड़ गरीबों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है, जबकि नई नीति से यह लाभ रुक जाएगा। इस मामले में सीमा ने कहा कि गरीब हेल्थ केयर से जुड़े फैसले लेने में वह पूरी तरह सक्षम हैं। मेडिकेयर में सुधार से 5.6 करोड़ बुजुर्गों और दिव्यांगों को लाभ मिलेगा। सीनेट में सुनवाई के दौरान सीमा वर्मा ने कहा कि वह सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम में सुधार करना चाहती हैं। हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज मंत्री टॉम प्राइस ने कहा कि सीमा वर्मा देश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सबसे मजबूत विकल्प हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें