फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US के विदेश मंत्रालय में भारतीय महिला को जगह, मिली ये अहम जिम्मेदारी

Sun, 21 Jan 2018 09:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनीषा सिंह
विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन में एक और भारतीय को महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर तैनाती दी गई है। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक और पेशे से वकील मनीषा सिंह को विदेश विभाग में आर्थिक कूटनीति प्रभारी के रूप में नियुक्ति दी गई है। शनिवार को उन्होंने आर्थिक और व्यापारिक मामलों के सहायक सचिव के पद पर शपथ लेकर इतिहास भी रचा क्योंकि इस पद पर नियुक्त होने वाली मनीषा सिंह पहली महिला अधिकारी है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में जन्मी मनीषा सिंह (45) इस वक्त विदेश विभाग में सबसे वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी अधिकारी है। पद की शपथ लेने के बाद किए गए अपने एक ट्वीट में मनीषा ने लिखा कि हम अमेरिका के विकास को बढ़ाते हुए अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएंगे। विदेश विभाग के प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने बताया कि उनके अनुभव से विदेशों में आर्थिक और व्यापारिक प्रयासों में फायदा मिलेगा।

पद पर शपथ लेने से पहले तक मनीषा सिंह वरिष्ठ सीनेटर डैन सुलिवन के मुख्य काउंसल और वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रही थी। उनकी हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ है और वह इससे पहले वह ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनर्जी एंड बिजनेस अफैयर्स में उप सहायक सचिव के तौर पर भी काम कर चुकी है।
विज्ञापन


मनीषा ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी वॉशिंगटन कॉलेज ऑफ लॉ से इंटरनेशनल लीगल स्टडी में एलएलएम की डिग्री ली है। उन्होंने मियामी यूनिवर्सिटी से 19 साल की उम्र में बीए पूरा किया था। वह नीदरलैंड के लॉ स्कूल में भी पढ़ाई की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें