फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल का डॉक्टर अमेरिका में अनुचित लाभ का दोषी

Tue, 08 Mar 2016 11:29 PM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क

सार

  • इलिनोइस के डॉ. वेंकैटेश्वर कुचिपुड़ी को कुल 10 आरोपों पर चली पांच हफ्ते की सुनवाई के बाद दोषी ठहराया गया।
  • वेंकैटेश्वर पर लगाए गए हर आरोपों पर अधिकतम पांच साल की कैद और 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के एक डॉक्टर को अमेरिका में अनुचित लाभ का दोषी ठहराया गया है। 69 वर्षीय इस डॉक्टर को बुजुर्ग मरीजों को शिकागो स्थित आर्थिक रूप से कमजोर अस्पताल में रेफर करने की एवज में अनुचित लाभ लेने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


इलिनोइस के डॉ. वेंकैटेश्वर कुचिपुड़ी को कुल 10 आरोपों पर चली पांच हफ्ते की सुनवाई के बाद दोषी ठहराया गया। वे ऐसे पांचवें डॉक्टर हैं जिन्हें बंद किए जा चुके सैकरेड हार्ट अस्पताल में मेडिकेयर धोखाधड़ी योजना में दोषी पाया गया है।

डॉ. वेंकैटेश्वर पर एक आरोप अमेरिका के साथ धोखाधड़ी की साजिश जबकि नौ अन्य आरोप मरीजों को रेफर करने के बदले अनुचित लाभ प्राप्त करने के लगाए गए थे।
विज्ञापन

अधिकतम 5 साल की कैद

रिपोर्ट - फोटो : getty images
वेंकैटेश्वर पर लगाए गए हर आरोपों पर अधिकतम पांच साल की कैद और 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना है। इस मामले में सजा पर सुनवाई अमेरिकी जिला जज द्वारा जून में होनी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2001 से अप्रैल 2013 के बीच अस्पताल के अधिकारियों ने डॉक्टरों को रिश्वत देने की साजिश रची जिससे डॉक्टर मरीजों को इनके अस्पताल में रेफर कर दें।

अधिकारियों ने ऐसा इस लिए किया क्योंकि इन सेवाओं का भुगतान संघीय बीमा कार्यक्रम के तहत होता है। ऐसा करने से इस योजना के जरिए भुगतान के रूप में आर्थिक रूप से कमजोर इस अस्पताल को लाखों डॉलर की रकम मिल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें