फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र पैनल में शीर्ष भारतीय राजनयिक शामिल 

Sun, 08 Jan 2017 05:19 AM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र 
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूएन के ही शांतिदूतों द्वारा यौन शोषण के मामलों से निपटने के लिए बनाए गए टास्क फोर्स में भारत के शीर्ष राजनयिक को शामिल किया है। इस टास्क फोर्स का काम यौन शोषण को रोकना व इससे संबंधित मामलों से निपटने के लिए रणनीति तैयार करना होगा। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी एवं वरिष्ठ राजनयिक ‘अतुल खरे’ को उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का हिस्सा बनाया गया है। खरे वर्तमान में फील्ड सपोर्ट डिपार्टमेंट में यूएन महासचिव के अंतर्गत काम कर रहे हैं। 

यूएन के अधिकारी के मुताबिक अक्तूबर 2016 तक में यौन शोषण व यौन हिंसा के 79 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूतों द्वारा यौन शोषण के 69 मामले दर्ज किए गए थे जिसमें कोई भी भारतीय दोषी नही रहा है। 
विज्ञापन


पिछले साल खरे ने शांतिदूतों द्वारा यौन शोषण के मामले सामने आने के बाद कहा था, ‘मुझे शर्म आती है खुद को शांतिदूत कहते हुए।’ पूर्व महासचिव बान की मून ने यौन शोषण के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें