फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में 800 फीट नीचे गिरे भारतीय दंपती की मौत

Tue, 30 Oct 2018 10:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में कैलिफोर्निया स्थित योसेमिटी नेशनल पार्क में एक भारतीय दंपती की 800 फुट की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक, विष्णु विश्वनाथ (29) और मीनाक्षी मूर्ति (30) की नेशनल पार्क में टाफ्ट प्वाइंट से गिरकर मौत हो गई। उनकी पहचान हाल ही में न्यूयॉर्क से सैन फ्रांसिस्को आकर बसे भारतीय दंपति के रूप में हुई है।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक, दंपती विश्वनाथ सिस्को में सिस्टम इंजीनियर थे जबकि दोनों ट्रैवल ब्लॉगर भी थे और ‘हॉलिडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स’ नामक ब्लॉग में दुनिया भर में अपनी यात्रा के अनुभवों को लिखते थे। रेंजर्स ने मशहूर पर्यटक स्थल टाफ्ट प्वाइंट से नीचे बृहस्पतिवार को दुर्गम इलाके से उनके शव बरामद किए। टाफ्ट प्वाइंट से योसेमिटी घाटी का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है।

खबर में पार्क के प्रवक्ता जैमी रिचर्ड्स के हवाले से कहा गया है, ‘हमें अभी तक नहीं पता कि वे कैसे गिरे? हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हुआ? शायद हमें कभी न पता चले लेकिन यह बहुत दुखद घटना है।’ खबर के मुताबिक दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और उनकी 2014 में शादी हुई थी। विश्वनाथ के फेसबुक पेज पर दोनों की ग्रैंड कैन्यन की एक चट्टान के किनारे पर मुस्कराती हुई तस्वीर लगी है।
विज्ञापन


केरल के कॉलेज ने जताया गहरा दुख

अमेरिका में योसेमिटी नेशनल पार्क में मृत मिले दंपती केरल स्थित चेंगन्नुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एलुमनी रह चुके हैं। कॉलेज प्रशासन ने इस जोड़े की मौत पर गहरा दुख जताया है। कॉलेज ने कहा, ‘हम इस प्यारे जोड़े के दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदनाएं जताते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें