फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: 'भारतीय' को पटरी पर धकेला, मौत

Sat, 29 Dec 2012 09:18 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के एक भूमिगत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने धक्का दिए जाने की वजह से एक मुसाफिर की मौत हो गई है। मरने वाले की पहचान भारतीय मूल के अमेरिकी निवासी सुनंदो सेन के रूप में की गई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वो क्वीन्स के भूमिगत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े थे तभी एक महिला अपनी जगह से उठी और उन्हें पटरियों की तरफ धकेल दिया। पुलिस उस महिला की तलाश कर रही है।

दिसंबर में ही टाइम्स स्कॉयर के भूमिगत रेलवे स्टेशन पर इसी तरह के वाकये में एक मुसाफिर को धक्का दिए जाने के आरोप में एक बेघर आदमी पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। हादसे में मुसाफिर की मौत हो गई थी। एक समाचारपत्र ने घटना के चंद क्षणों पहले की तस्वीर छाप दी थी जिसके बाद मामले पर बहुत हंगामा हुआ।
विज्ञापन


संदिग्ध हमलावर
शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के पास बरामद स्मार्टफोन और एक पर्ची के जरिए उनकी पहचान 46 वर्षीय सुनंदो सेन के रूप में की। भारतीय मूल के सुनंदो क्वीन्स में रह रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला करने से पहले महिला खुद से बातें कर रही थी और प्लेटफॉर्म पर टहल रही थी। बाद में वह बेंच पर बैठ गई।

उपायुक्त पॉल ब्राउन ने एक बयान में कहा कि ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंचने को थी, संदिग्ध महिला सीट से उठी और सेन को पटरी की तरफ धकेल दिया। उस वक्त सेन महिला की तरफ अपनी पीठ किए खड़े थे।

महिला मौका-ए-वारदात से फरार है। इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है कि क्या महिला मृतक को पहले से जानती थी। पुलिस ने संदिग्ध महिला की ब्लैक एंड व्हॉइट प्रिंट में एक धुंधली सी वीडियो जारी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें