फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतवंशी अमेरिकी पर 30 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 18 Sep 2016 05:46 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के एक अमेरिकी सीईओ को 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में आरोपित किया गया है। 44 साल के नवीन शंकर सुब्रह्मण्यम जेवियर को प्रत्येक अपराध के लिए अधिकतम 25 साल की सजा हो सकती है। जेवियर पर धोखाधड़ी के कुल 15 आरोप हैं। वह एसेक्स होल्डिंग्स इंक के सीईओ थे।
विज्ञापन


अभियोग के अनुसार, सितंबर 2010 से मई 2014 के बीच जेवियर ने एसेक्स होल्डिंग्स का काम देखा और इस दौरान करीब 100 निवेशकों से 29 मिलियन डॉलर जुटाए। ये निवेश चीनी के परिवहन एवं शिपिंग के साथ-साथ चिली में लौह अयस्क की खानों के लिए कराया गया था।

संघीय अभियोजकों का आरोप है कि जेवियर ने एसेक्स होल्डिंग्स में निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करने की खातिर नकली वित्तीय विवरण और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और तय रिटर्न मिलने का झूठा वादा किया। न्याय विभाग का कहना है कि ‘निवेशकों से जुटाई गई रकम का ज्यादातर हिस्सा दूसरे कामों में खर्च किया गया।
विज्ञापन


इसमें जेवियर की शाहखर्ची और उसकी पत्नी के महंगे गहने, लग्जरी वाहन, शादी का खर्च और कॉस्मेटिक सर्जरी शामिल है।’ अभियोग में कहा गया है कि जेवियर ने पुराने निवेशकों को रकम लौटाने के लिए पोंजी स्कीमों की तर्ज पर नए निवेशकों से धन जुटाया। लेकिन बाद में उसकी स्कीम बैठ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें