फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की हत्या पर भारत नहीं बैठेगा चुप, पाक करे आतंकियों पर कार्रवाईः अमेरिकी सांसद

Wed, 10 May 2017 05:36 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर एलओसी पर अगर भारतीय सैनिकों की यूं ही हत्या होती रही, तो फिर भारत चुप नहीं बैठेगा। इसके लिए पाकिस्तान को अपने देश में चल रहे तमाम तरह की आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करनी चाहिए। अमेरिकी सांसद और डेमोक्रेटिक कॉकस के चेयरमैन जो क्रोली ने कहा कि पिछले कई महीनों से एलओसी पर आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान कर रहा है मदद, ट्रंप को  देना चाहिए दखल

क्रोली ने कहा कि आतंकियों को लंबे समय से पाकिस्तान काफी मदद कर रहा है। आतंकियों के पनाहगाह बने पाकिस्तान पर ट्रंप प्रशासन को दबाव बनाना चाहिए, ताकि इन पर लगाम लग सके।

हालांकि क्रोली ने कहा कि कश्मीर समस्या दोनों देशों को द्विपक्षीय मामला है, जिसे वो बातचीत के जरिए आसानी से सुलझा सकते हैं। अमेरिका केवल क्षेत्र में शांति रखने के लिए दोनों देशों से अपील कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप और स्टेट डिपार्टमेंट भारत सरकार से इस मुद्दे पर केवल राय ले सकते हैं, क्योंकि पाक समर्थित आतंक से भारत अभी भी पीड़ित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें