भारत और अमेरिका ने दोनों देशों में प्रतिद्वंदी जांच एजेंसियों के बीच बढ़ते सहयोग और संचार को और मजबूत बनाने को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। बृहस्पतिवार को एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) के चेयरमैन लेइबोविट्ज ने कहा कि नीति व प्रवर्तन मामलों पर आगे सहयोग द्वारा अमेरिकी और भारतीय प्रतिद्वंदी एजेंसियों के बीच के बेहतर संबंध और भी मजबूत होंगे।
लेइबोविट्ज के अलावा एमओयू पर अमेरिकी न्याय विभाग के एंटीट्रस्ट डिविजन के सहायक एटॉर्नी जनरल जोसेफ वेलैंड और अमेरिका में भारतीय राजदूत निरुपमा राव ने हस्ताक्षर किए। राव ने कारपोरेट मामलों के भारतीय मंत्रालय और सीसीआई के चेयरमैन अशोक चावला की ओर से हस्ताक्षर किए।