फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, जानिये बड़ी बातें

Fri, 22 Sep 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएन में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर आईना दिखाया है। भारत ने पाक पीएम के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को आतंक का शिकार होने का तर्क दिया था। यूएन में भारत ने राइट टू रिप्लाई के अधिकार से ये बातें कहीं। 
विज्ञापन
  भारत ने यूएन में कहा कि यह असामान्य स्थिति है, जिस देश ने ओसामा बिन लादेन की सुरक्षा की और मुल्लाह उमर को आश्रय दिया, अब खुद आंतक का शिकार होने का तर्क दे रहा है।   पवित्र जमीन की खोज करते हुए पाकिस्तान आतंकियों के लिए पवित्र जमीन बन गया। वर्तमान स्थिति यह है कि पाकिस्तान आतंक का दूसका नाम है।    भारत ने पाकिस्तान को आतंकियों को जन्म देने वाला देश बताया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान टेररिस्तान है जो दुनिया में आतंकियों को एक्सपोर्ट करता है। 

पढ़ें: पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए देश का बड़ा कदम, अब घुसपैठ करके दिखाएं   कश्मीर मसले पर भारत ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया। भारत ने कहा कि कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है। पाकिस्तान सीमापार से कितने भी आतंकी भेज ले लेकिन वह हमारी क्षेत्रीय अखंडता को खत्म नहीं कर सकता। 
विज्ञापन
  भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि पूरी दुनिया में जो देश आतंकियों की सप्ललाई करता है, वह हमें मानवाधिकार पर भाषण देता है। जो देश खुद के लोगों पर जुल्म करता हो, दुनिया को उससे मानवाधिकार सीखने की जरूरत नहीं है।    भारत ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के आतंकियों को एक करने की जगह है। केवल यही वो देश है जो विनाशकारी सलाह देगा, जिसके परिणाम दुनिया को परेशान करेंगे। 

पढ़ें: पाक ने फिर अलापा पुराना राग, कहा- कश्मीर में हो जनमत संग्रह, नियुक्त हो एक दूत   पाकिस्तान आतंक को किस तरह खत्म करना चाहता है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि संयुक्त राष्ट्र के नामित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के नेता हाफिज मोहम्मद सईद को अब एक राजनीतिक दल के नेता के रूप में वैधता की मांग की गई है। 
विज्ञापन
  पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसकी पॉलिसी वैश्विक आतंकियों को सुरक्षित पनाह देता है और उन्हें राजनैतिक करियर प्रदान करता है।     पाकिस्तान दुनिया में यह कहता है कि वो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान के दावे कितने खोखले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें