फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर तत्काल हो वैश्विक सम्मेलन: भारत 

Sat, 17 Dec 2016 02:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
United Nations - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत ने आतंकवाद पर काफी समय से लंबित समझौते के लिए एक सामूहिक इच्छाशक्ति का अभाव होने की आलोचना की है और इसे तत्काल स्वीकार किए जाने की मांग की है। भारत ने इस बात का उल्लेख किया है कि आतंकी तत्वों द्वारा नरसंहार के हथियारों का प्रसार वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है।
विज्ञापन


भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि तंमय लाल ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा परिषद की एक चर्चा में संयुक्त राष्ट्र राजदूत से कहा कि नरसंहार के हथियारों का प्रसार और आतंकी तत्वों को उनकी आपूर्ति का माध्यम आज अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा बन गए हैं।

चर्चा का विषय ‘आतंकी तत्वों द्वारा नरसंहार के हथियारों का प्रसार था। उन्होंने कहा कि तीन दशक से अधिक समय से आतंकवाद के पीड़ित के रूप में भारत नरसंहार के हथियारों के आतंकी तत्वों और आतंकवादियों को हस्तांतरण के खतरों की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें