फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुप्त वीटो' के इस्तेमाल से मसूद अजहर को बचा रहा चीन, भारत ने जताई आपत्ति

Thu, 03 May 2018 11:22 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकियों की सूची में शामिल कराने की राह में लगातार रोड़ा अटकाने के लिए चीन पर निशाना साधते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सहायक अंगों में ‘गुप्त वीटो’ के इस्तेमाल की आलोचना की है।

विज्ञापन

 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि वह अध्यक्षों के इस सुझाव का स्वागत करते हैं कि इस बात की पहचान की जाए कि कैसे वीटो परिषद के काम और उसकी प्रभावशीलता पर असर डालता है। वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता में न्यायसंगत प्रतिनिधित्व के सवाल पर एक अनौपचारिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘गुप्त वीटो’ का इस्तेमाल ऐसी जगह करने से जहां पर ऐसा करने के लिए उसे नहीं बनाया गया था, परिषद के काम और उसकी प्रभाव क्षमता पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान अकबरुद्दीन ने किसी भी देश का नाम तो नहीं लिया लेकिन साफ तौर पर उनका उनका इशारा चीन की ओर था क्योंकि यह सर्व विदित है कि जब भी पाकिस्तानी आतंकियों या आतंकी समूहों की बात आती है तो चीन अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें