फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र चुनाव में जीता भारत, एशियाई समूह में रहा शीर्ष पर

Fri, 21 Apr 2017 06:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत ने सामाजिक और आर्थिक मामलों पर केंद्रित संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था की दो सहायक इकाइयों के चुनाव में जीत का परचम लहराया है। संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और समाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की एक सहायक इकाई कमेटी फॉर प्रोग्राम एंड कोऑर्डिनेशन (सीपीसी) में 12 अन्य सदस्यों के साथ भारत का चयन किया गया है। इस चुनाव में भारत को एशियाई समूह में सबसे ज्यादा मत मिले। ईसीओएसओसी के 50 में से 49 सदस्यों ने भारत के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘भारत संयुक्त राष्ट्र के चुनाव में एशियाई समूह में एक बार फिर शीर्ष पर रहा। आर्थिक और सामाजिक परिषद के 50 में से 49 सदस्यों ने कमिटी फॉर प्रोग्राम एंड कोऑर्डिनेशन में भारत को चुना।’

जनवरी 2018 से शुरू हो रहे तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए भारत के अलावा, बुर्किना फासो, इराक, जापान, पाकिस्तान, बेलारूस, बुल्गारिया, मोलदोवा, ब्राजील, चिली, क्यूबा, ब्रिटेन और अमेरिका को चुना गया है। इसके साथ ही भारत को इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड में भी शामिल किया गया है। अगले साल जनवरी से चार साल के कार्यकाल के लिए भारत के अलावा 19 देशों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जाधव पर आरोप पत्र की कॉपी मांगने पर पाक ने साधी चुप्पी: भारत 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें