फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजता के मामले में भारत की स्थिति बहुत अच्छी: नीलेकणि 

Sun, 15 Oct 2017 12:35 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
आधार योजना के सूत्रधार नंदन नीलेकणि
विज्ञापन
आधार योजना के सूत्रधार नंदन नीलेकणि ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के युग में निजता के मामले में भारत की ‘स्थिति बहुत अच्छी’ है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की विशिष्ट पहचान संख्या योजना निजता के टेस्ट में सफलतापूर्वक पास होगी।
विज्ञापन


आधार कार्ड योजना पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने शुरू की थी और मौजूदा सरकार ने उसका समर्थन किया है। अब तक एक अरब से ज्यादा लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से इतर वैश्विक विकास केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलेकणि ने कहा, ‘मुझे लगता है कि निजता के मामले में भारत की स्थिति बहुत अच्छी है।’ 

पढ़ें- आधार कार्ड स्कीम ने बचाए मोदी सरकार के 9 अरब डॉलर : नंदन नीलेकणी

भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस फर्म इंफोसिस के 62 वर्षीय गैर कार्यकारी चेयरमैन ने कहा कि आधार का शुक्रिया कि कई कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट गए और उन्होंने दावा किया कि यह निजता का उल्लंघन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें