अमेरिका में पिछले 10 दिनों में भारतीयों पर तीन हमले हो चुके हैं। भारत ने इसकी कड़ी निंदा की है। उधर, सिएटल में सिख युवक पर हमले के बाद वाशिंगटन के गुरुद्वारे में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
Sikh man shot at in Seattle: Special prayer held in a Gurdwara in Washington DC pic.twitter.com/VEdmJOrmDT
— ANI (@ANI_news) March 6, 2017
वहीं वाशिंगटन निवासी मनदीप सिंह ने कहा कि हमारे समुदाय के लिए यह बिल्कुल उसी तरह की स्थिति है जैसी 9/11 हमले के बाद थी। उन्होंने कहा कि सिखों को निशाना बनाया गया। इसकी गहरी चिंता है।
Its the same situation the community was in after Sikhs were targeted post 9/11. There is deep concern: Mandeep Singh,Washington resident pic.twitter.com/jbbRezhfFS
— ANI (@ANI_news) March 6, 2017
अमेरिका में भारतीयों पर हमले के मामले में ट्रंप प्रशासन ने जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। अमेरिकी दूतावास की प्रभारी मेरीके लॉस कार्लसन ने ट्वीट कर कहा, "वाशिंगटन में गोलीबारी से दुखी हूं। हम पीड़ित के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। जैसा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है, हम 'सभी तरह की नफरत व बुराई' की निंदा करते हैं।"