भारत जल्द ही दुनिया के सबसे एडवांस माने जाने एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर मल्टी-रोल एमएच-60 ‘रोमियो’ खरीदने जा रहा है। भारत ने अमेरिका से ऐसे 24 हेलीकॉप्टर खरीदने की इच्छा जाहिर की है। रक्षा उद्योग के सूत्रों ने कहा कि हेलीकॉप्टर की अनुमानित कीमत दो बिलियन डॉलर (14 हजार करोड़ रुपये) है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को पिछले 1 दशक से इस खास हेलीकॉप्टर की जरूरत थी।
पिछले दिनों सिंगापुर में सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की सफल मुलाकात के बाद इस मामले से जुड़े लोगों ने कहा, ‘कुछ महीनों में डील फाइनल होने की उम्मीद है’। सूत्रों ने यह भी बताया कि भारत ने अमेरिका को एक पत्र भेजा है। जिसमें तत्काल 24 मल्टी रोल एमएच 60 रोमियो सी-हॉक हेलीकॉप्टर की जरूरत बताई है।