फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने बनाई नशे का कारोबार करने वाले देशों की लिस्ट, भारत का नाम भी शामिल

Thu, 14 Sep 2017 08:47 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से नशीले पदार्थों का उत्पादन या तस्करी करने वाले देशों के तौर पर भारत समेत 21 देशों की पहचान की है। भारत के अलावा नशीले पदार्थों का उत्पादन या तस्करी करने वाले देशों के तौर पर जिन अन्य दक्षिण एशियाई देशों की पहचान की गई है, उनमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: भारतीय अमेरिकी सांसद को डेमोक्रेटिक पार्टी में मिली अहम जिम्मेदारी

म्यांमार भारत का एक और पड़ोसी देश है, जो इस सूची में शामिल है। इसके अलावा बहामा, बेलिज, बोलिविया, कोलंबिया, कोस्टारिका, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, ईएल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास, जमैका, लाओस, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू और वेनेजुएला इस सूची में शामिल हैं।

ट्रंप ने कहा, इस सूची में किसी देश की मौजूदगी उस देश की सरकार के नशीले पदार्थ विरोधी प्रयासों और अमेरिका के साथ सहयोग के स्तर को प्रतिबिंबित नहीं करती। उन्होंने बताया कि इस सूची में किसी देश को रखने का मुख्य कारण भौगोलिक, वाणिज्यिक और आर्थिक कारक हैं जिनके कारण इन पदार्थों की तस्करी या उत्पादन होता है, भले ही उस देश की सरकार ने नशीले पदार्थों के नियंत्रण संबंधी कानूनी कदम उठाने के लिए कितने भी प्रयास क्यों न किए हों। 
विज्ञापन


पढ़ें: ट्रंप ने रोकी चीन की राह, नहीं करने देंगे अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

इसके साथ ही ट्रंप ने बोलिविया और वेनेजुएला को ऐसे देशों के तौर पर चिह्नित किया है जो नशीले पदार्थ विरोधी अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत पिछले 12 महीनों में अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने में बुरी तरह असफल रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें