भारत में टीकाकरण पर काम करने वाली संस्था ‘इम्युनाइजेशन टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट’ (आईटीएसयू) की फंडिंग अब बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बजाय भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा। बताया गया कि यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि विदेशी दानदाता भारत की नीतियों को प्रभावित न कर सकें।
गेट्स फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से ‘आईटीएसयू’ को देश के करीब 2.7 करोड़ शिशुओं में प्रतिवर्ष टीकाकरण कार्यक्रम के लिए वित्तीय मदद करता रहा है। यह संस्था राजधानी में वृहद टीकाकरण कार्यक्रमों की रणनीति व निगरानी के लिए सरकार को सलाह देती है। लेकिन अब इसे सरकार द्वारा वित्तीय सहयोग दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी सौम्या स्वामीनाथन ने इसकी पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कहा कि - ‘अब तक ऐसा कोई उदाहरण देखने में नहीं आया है जो नीतियों को प्रभावित करने वाला रहा हो।’ उन्होंने यह भी कहा कि यूनिट अपना काम करती रहेगी।
‘