फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में 20 हफ्ते से ज्यादा के गर्भ गिराने पर रोक के लिए मतदान

Thu, 05 Oct 2017 01:15 AM IST
एजेंसी/वॉशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
रिपब्लिकन नित अमेरिकी प्रतिनिधिसभा ने 20 हफ्ते से अधिक समय के करीब सभी गर्भपातों पर रोक लगाने के लिए ‘पेन-कैपेबल अनबॉर्न चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट’ के विधेयक पर वोटिंग की है। यह प्रस्ताव ट्रंप की पार्टी की प्राथमिकताओं में से एक था।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा है कि यदि यह प्रस्ताव कांग्रेस से पास होकर उसके पास आता है तो इसे मंजूरी दी जाएगी। मतदान भी अधिकांश पार्टी लाइन के अनुरूप, 237 के मुकाबले 189 रहा। डेमोक्रेट सदस्यों ने इस विधेयक को महिला अधिकारों पर एक और शर्मनाक हमला करार दिया। बताया जाता है कि इस विधेयक के तहत गर्भपात करने वाले चिकित्सकों तथा अन्य के खिलाफ आपराधिक और दीवानी दंड की व्यवस्था है।

यही नहीं इसके तहत दोषी व्यक्ति को पांच साल कैद भी हो सकती है। हालांकि इसमें रेप, व्याभिचार या मां की जान जोखिम वाले मामले अपवाद होंगे। इस विधेयक की बाबत रिपब्लिकन सदस्यों ने कुछ संगठनों के वैज्ञानिक शोधों का हवाला दिया है। इन अध्ययनों में बताया गया है कि गर्भधान के 20वें हफ्ते से भ्रूण दर्द महसूस करने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें