नकली सामान बनाने वाले, सॉफ्टवेयर की चोरी करने वाले और गुप्त व्यापारिक सूचनाओं की चोरी करने वाले अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कम से कम 600 अरब अमेरिकी डॉलर की हर साल चपत लगाते हैं। अमेरिकी की निगरानी रखने वाली एक निजी संस्था ने इसका खुलासा किया है।
सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट में अमेरिकी बौद्धिक संपदा की चोरी पर निगरानी रखने वाले आयोग कहा कि अमेरिका को इससे हर साल होने वाला नुकसान 225 अरब डॉलर से 600 अरब डॉलर है।
अमेरिका को हर साल से अकेले गुप्त व्यापारिक सूचनाओं की चोरी के माध्यम से 180 अरब डॉलर से 540 अरब डॉलर के बीच की चपत लगती है। वहीं पर, नकली सामानों के माध्यम से अमेरिका को 29 अरब डॉलर से 41 अरब डॉलर के बीच की चपत लगती है जबकि सॉफ्टवेयर के माध्यम से अमेरिका को हर साल लगभग 18 अरब डॉलर की चपत लगती है।