फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियाई कलाकार अब्दल्ला अल-ओमारी ने बनाई दुनिया भर के विवादित नेताओं की तस्वीर...

Tue, 01 Aug 2017 05:49 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
1 of 10
-
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप. उनकी गोद में एक छोटी बच्ची, हाथ में संभवत: गुमशुदा परिवार वालों की तस्वीरें और पीठ पर बिस्तरा। सीरियाई कलाकार अब्दल्ला अल-ओमारी ने दुनिया भर के विवादित नेताओं को हाशिये पर पड़े, निर्वासितों और शरणार्थियों के हुलिये में चित्रित किया है।
विज्ञापन

2 of 10
ओमारी स्वयं विस्थापित हैं और शुरू में उन्होंने अपनी रचनात्मकता के लिए इसी गुस्से का इस्तेमाल किया। इस पेंटिंग में आप जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल को देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
लेकिन ओमारी अपने गुस्से पर ही नहीं अटके रहे। आगे उन्होंने ताक़तवरों को नि:शस्त्र कर देने और उन्हें स्वयं सी पीड़ा महसूस कराने की अपनी कल्पना का चित्र उकेरा। 'मेरी मदद करें' का संदेश हाथ में लिए हुए ये हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

4 of 10
ओमारी कहते हैं, 'मैं उनकी ताक़त छीन लेना चाहता था, अपनी मदद के लिए नहीं, बल्कि उन नेताओं को उनकी मानवता वापस देने के लिए और जनता को ये दिखाने के लिए ऐसा चाहता था कि नाज़ुकपन की ताक़त क्या हासिल कर सकती है।'
विज्ञापन

5 of 10
इन नामी नेताओं को गरिमापूर्ण दिखाने के बजाय ओमारी ने ताक़त, आकर्षण और शुचिता के सारे प्रतीक मिटा दिए। पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का यह चित्र देखिए।
विज्ञापन

6 of 10
'मैंने अपने असद के चित्र के लिए दुख महसूस किया. इस गुरुत्व विहीन दुनिया में हम सिर्फ असुरक्षित महसूस कर सकते हैं. अदृश्य हवा हमारे सीने पर बहुत भारी बोझ रख देती है. हालांकि यह रहस्यमयी ढंग से हमें दोबारा उठ खड़े होने के लिए भी कहती है.' सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के इस चित्र के साथ लिखा था।
विज्ञापन

7 of 10
-
ओमारी इन नेताओं को निराशा के भाव में दिखाते हैं. आप नेताओं को जान बचाकर भागते हुए देख सकते हैं।

8 of 10
नंगे पांव बोतल लिए हुए हैं निकोलस सरकोज़ी. उनके साथ बैठे हैं फ्रांस्वा ओलांद. फ्रांस के दो पूर्व राष्ट्रपति।

9 of 10
इस सीरिज़ में कलाकार ने ताक़तवर नेताओं को उनके राजनीतिक रंग से बेपरवाह होकर दर्शाया है. यहां उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन एक बच्चे के हुलिये में हैं, जिसने पीछे मिसाइल छिपाई हुई है।
विज्ञापन

10 of 10
आइये इसे बुलंद आवाज़ में कहें। मैं कमज़ोर हूं और आप जो आधिकारिक तौर पर सबसे ताक़तवर हैं, इतने भी ताक़तवर नहीं हैं। तो आइए इसका सामना कीजिए.' अल ओमारी चेताते हैं। उनका यह काम www.abdallaomari.com पर भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें