फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वेत विरासत पर सवाल उठाने वालों के लिए मेरे पास समय नहीं : कमला हैरिस

Wed, 13 Feb 2019 01:34 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारतीय मूल की अमेरिकी सीनेटर और 2020 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान का बिगुल फूंक चुकी कमला हैरिस ने उनकी अश्वेत विरासत पर सवाल उठाने वाले आलोचकों का एक टिप्पणी से ही मुंह बंद कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसे लोगों को शिक्षित करने की कोशिश में अपना समय बरबाद नहीं करना चाहती।’

विज्ञापन


54 वर्षीय हैरिस ने सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित ब्रेकफास्ट क्लब रेडियो को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘पिछले दो सालों से वे (आलोचक) ऐसा कर रहे हैं। वे नफरत और विभाजन की आवाजें हैं। मैं ऐसे लोगों को समझाने या शिक्षित करने में अपना समय बर्बाद नहीं कर सकती। मैं अश्वेत हूं और मुझे इस पर गर्व है। मैं अश्वेत ही पैदा हुई थी और अश्वेत रहकर ही मर जाऊंगी।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें