फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पादरियों द्वारा बच्चों के यौन शोषण की जानकारी के लिए बनाई हॉटलाइन, आए चार सौ से अधिक कॉल

Tue, 21 Aug 2018 12:34 PM IST
एपी, हारिसबर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजकों का कहना है कि पेनसिल्वेनिया के रोमन कैथलिक डायोसिस के तहत आने वाले पादरियों द्वारा बच्चों के यौन शोषण से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए स्थापित की गई हॉटलाइन में पिछले छह दिन में चार सौ से अधिक कॉल आई हैं। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कल बताया कि एजेंट सभी कॉल का जवाब दे रहे हैं और तथ्यों का आकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रवक्ता जो ग्रेस ने कहा कि एजेंटों को आगे कार्यालय के वकीलों से विचार विमर्श करना होगा। चर्च अधिकारियों ने कहा कि पादरियों के दुर्व्यवहार से जुड़ी 900 पन्नों वाली रिपोर्ट जो पिछले सप्ताह सार्वजनिक की गई है उसमें लगाए गए कई आरोप दशकों पुराने हैं और वो बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय मिलने वाली सूचनाओं को न ही बता सकता और न ही उन्हें वर्गीकृत कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें