फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हॉलिवुड अभिनेता जिम कैरी ने ट्रंप को बताया कैंसर, सारा को बताया उसे ढकने वाला

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिम कैरी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन अपने व्यवहार के चलते खबरों में आते रहते हैं। चाहे फिर बात सीएनएन के पत्रकार जिम अकोस्टा को व्हाइट हाउस से बाहर फेंकने की करें या फिर किसी देश को बेवकूफ कहने की। अब हॉलिवुड अभिनेता जिम कैरी ट्रंप को लेकर सुर्खियों में आए हैं। उन्होंने ट्रंप की तुलना 'मेलानोमा' से की है। यह एक तरह का स्किन कैंसर है।



कैरी ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स का नाम लेते हुए कहा है कि वह मेलानोमा (कैंसर) पर मेकअप कर उसे ढकती हैं। कैरी ने कहा कि "ऐसे लोगों को हमारे सिस्टम से हटा देना चाहिए क्योंकि यह हमारे लिए अच्छे नहीं हैं। इससे देख सकते हैं कि देश में कितनी ज्यादा समस्या है और वह समस्या है लालच।"


कैरी ने कहा, "यह ऐसे लोग नहीं हैं जिनसे आप निपट सकें। आप एक अपराधी के साथ द्विपक्षीय नहीं हो सकते हैं। एक रेपिस्ट को हटाने की जरूरत है न कि बातचीत की। ये लोग हमारे सिस्टम का बलात्कार कर रहे हैं।" 


हॉलिवुड रिपोर्टर की खबर के अनुसार कैरी ने सीनेट के नेता मिच मैककोनेल, ट्रंप और अन्य रिपब्लिकन नेताओं की वल्चर उत्सव के दौरान हो रही पैनल चर्चा में आलोचना की। कैरी ने ट्रंप को आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा भी बताया। 


ऐसा पहली बार नहीं है जब कैरी ने रिपब्लिकन पर हमला बोला हो। इससे पहले भी वह कई बार इस पार्टी पर हमला बोल चुके हैं। उन्होंने नवंबर के शुरू में बनाई अपनी पेंटिंग में टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज को वैंपायर के रूप में दर्शाया था। इससे पहले अक्तूबर में कैरी ने ट्रंप का एक चित्र बनाया, इसमें उन्होंने ट्रंप और उनके समर्थकों को नर्क में घूमने वाला दिखाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next