फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 साल पहले नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर कदम रख रचा था इतिहास, किया था मून वॉक

Sat, 21 Jul 2018 10:47 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
विज्ञापन
1 of 6
चांद पर पहुंचना, उसे करीब से देखना जैसी बहुत सी बातें लोगों को असंभव लगती होंगी। लेकिन यही असंभव चीज आज से 49 साल पहले यानि 20 जुलाई 1969 को नील आर्मस्ट्रांग ने संभव बनाई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नील पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने चांद पर कदम रखा था। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील ने वहां मून वॉक भी किया। उनके चांद पर उतरने के बाद एक अन्य अंतरिक्ष यात्री एडविन एल्ड्रिन भी चांद पर आ गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
उस वक्त नील ने ऐतिहासिक घोषणा कर कहा था, 'यह एक मनुष्य के लिए छोटा सा कदम है पर मनुष्यता के लिए बहुत बड़ी छलांग है। आज हम पूरी मानव सभ्यता की तरफ से चांद पर कदम रख रहे हैं'। नील ने चांद की सतह के बारे में बताते हुए कहा कि वह बिल्कुल कोयले के चूरे जैसी है। जहां उनका यान उतरा था वहां एक फुट गहरे गडढे भी हो गए थे।

4 of 6
मानव इतिहास के लिए वह दिन बहुत खास था। चांद का वह अनोखा नजारा नील के यान में लगे कैमरे में कैद हुआ। उन्होंने चांद पर उतरने के बाद सबसे पहले चांद की सतह की तस्वीरें लीं और फिर वहां की मिट्टी के नमूने भी एकत्रित किए। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद पर उतरकर अमेरिकी झंडा भी लहराया।
विज्ञापन

5 of 6
नील और एल्ड्रिन ने करीब 2.5 घंटे चांद की जमीन पर बिताए। इस ऐतिहासिक दिन को करीब 3.5 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा और रेडियो पर सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नील ने चांद पर राष्ट्रपति निक्सन के हस्ताक्षर वाली पट्टिका भी लगाई थी। उस पट्टिका पर लिखा था, यहां धरती से मनुष्य ने जुलाई 1969 में पहली बार कदम रखा था। बता दें नील एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट और प्रोफेसर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें