फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगी हिलेरी क्लिंटन

Thu, 05 Jan 2017 08:41 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में 20 जनवरी को शामिल होंगी। ट्रंप, 2016 में शुरू हुए चुनावी अभियान से ही हिलेरी के मुख्य प्रतिद्वंदी रहे थे।
विज्ञापन


हिलेरी क्लिंटन शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अपने पति और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ जाएंगी। ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जाने की घोषणा हिलेरी ने पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की घोषणा के बाद की। जॉर्ज डब्ल्यू बुश पूर्व अमेरिकी प्रथम महिला के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

बुश के भाई जेब बुश द्वारा रिपब्लिकन प्राइमरी में ट्रंप के खिलाफ लड़ने के बाद बुश के रिश्ते ट्रंप के साथ अच्छे नहीं हैं। इससे पहले पिछले महीने पूर्व राष्ट्रपति 92 वर्षीय जिमी कार्टर ने भी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही थी। सीबीएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि हिलेरी कर्तव्य की भावना से ऊपर उठकर और डेमोक्रेटिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें