फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलेरी क्लिंटन ने कहा- ईरान परमाणु एग्रीमेंट पर ट्रंप का फैसला खतरनाक

Sun, 15 Oct 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उनकी पूर्व प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन ने ईरान परमाणु समझौते को लेकर निशाना साधा है। हिलेरी ने कहा कि ट्रंप की परमाणु समझौते से अलग होने की धमकी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि ट्रंप अन्य देशों के साथ किये गये अमेरिका के वादों की वैधता कम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें:  US में फिर ओपन फायरिंग, वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी बनी शिकार

क्लिंटन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सबूतों के मुताबिक ईरान समझौते का पालन कर रहा है लेकिन ट्रंप की बेवजह की धमकी से हम छोटे और मूर्ख नजर आते हैं।  हिलेरी ने कहा कि ट्रंप की इस धमकी से दुनिया में यह संदेश जा रहा है कि अमेरिका अपने वादे का पक्का नहीं है।

पढ़ें: ट्रंप के दबाव से झुका पाकिस्तान, आतंकियों की कैद से रिहा करवाए अमेरिकी-कनाडाई कपल

आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को 2015 के ईरान परमाणु समझौते को बड़ा झटका दिया था। उन्होंने इस समझौते को प्रमाणित नहीं किया था। हालांकि उन्होंने इस समझौते को खत्म नहीं किया, और इसे कांग्रेस के पास भेज दिया था। अमेरिका के इस कदम की पड़ोसी देश आलोचना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें