फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलेरी ने उठाया तिब्बत में आत्मदाह का मुद्दा

Fri, 28 Sep 2012 10:04 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को चीनी वित्त मंत्री के समक्ष तिब्बत में बढ़ते आत्मदाह के मुद्दे को उठाया। हिलेरी ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों पर अमेरिका की चिंताओं से भी चीनी वित्त मंत्री यांग जीची को अवगत कराया। विदेश विभाग के मुताबिक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के सत्र के बाद हुई इस मुलाकात में हिलेरी ने वित्त मंत्री यांग से मुलाकात की।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी कि मुलाकात के दौरान हिलेरी और यांग की ईरान, सीरिया, दक्षिणी चीन सागर समेत जापान के साथ चल रहे द्वीप विवाद पर चर्चा हुई। इसमें ईरान पर कूटनीतिक  दबाव बनाने की दो स्तरीय रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ। इसके साथ ही वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा हुई। जापान के साथ चल रहे चीन के  द्वीप विवाद को लेकर हिलेरी ने जोर देते हुए चीन से कहा कि वो  ठंडे दिमाग से वार्ता के जरिए इस विवाद का हल निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें