फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलेरी के सिर में जमा खून का थक्का हटाया

Tue, 01 Jan 2013 10:35 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की खोपड़ी और मस्तिष्क के बीच खून का थक्का था, जिसे हटा दिया गया है। उनका कहना है कि अब उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि एक बार उनके रक्त को पतला करने वाली दवाओं की खुराक स्थिर हो जाए तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 65 वर्षीय हिलेरी क्लिंटन को न्यूयॉर्क के अस्पताल में रविवार को भर्ती किया गया था।

पिछले महीने की शुरुआत में वे एकाएक चक्कर आने से गिर पड़ी थीं। वे राष्ट्रपति बराक ओबामा के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री बनाई गईं थीं। बराक ओबामा का दूसरा कार्यकाल शुरु होने के साथ ही उन्हें हिलेरी क्लिंटन को अपना पद भी छोड़ना है।
विज्ञापन


नस में जमा था थक्का
डॉक्टरों का कहना है कि रविवार को हुए एमआरआई स्कैन से पता चला कि हिलेरी क्लिंटन की दाईं कान के पीछे एक नस में खून का थक्का जमा हुआ है। यह नस खोपड़ी और मस्तिष्क के बीच थी।

उनका इलाज कर रहीं डॉक्टर लीजा बारडैक और डॉक्टर गिगि अल बायूमी ने कहा कि इस थक्के की वजह से न तो स्ट्रोक हुआ और न मस्तिष्क को कोई क्षति पहुंची। डॉक्टरों का कहना है कि वे अब स्वस्थ हैं और डॉक्टरों के अलावा अपने परिजनों से हंस बोल रही हैं।

जनवरी में हिलेरी क्लिंटन को लीबिया के बेनगाजी शहर में सितंबर के महीने में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले के बारे में कांग्रेस समिति के समक्ष साक्ष्य देने हैं। लीबिया की इस घटना में अमरीकी राजदूत समेत तीन अधिकारी मारे गए थे।

जनवरी 2009 में बराक ओबामा ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान क्लिंटन को विदेश मंत्री बनाया था हाल ही में उन्होंने डबलिन की यात्रा की थी। विदेश मंत्री के रुप में हिलेरी क्लिंटन ने पहले के सभी विदेश मंत्रियों की तुलना में सबसे ज्यादा विदेश यात्राएं की हैं। क्लिंटन ने अपने कार्यकाल के दौरान 112 देशों का दौरा किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें