फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज का खुला घूमना अमेरिका के लिए चिंता की बात

Fri, 18 May 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
हीथर नुआर्ट
विज्ञापन

अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की प्रवक्ता हीथर नुआर्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हमारे काफी मजबूत रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे एक-दूसरे से बंधे हुए रिश्ते हैं। हाफिज सईद के खुले में घूमने की बात करते हुए नुआर्ट ने कहा कि वह खुले में घूम रहा है जो अमेरिका के लिए जबर्दस्त चिंता का विषय है। हमने उसकी गिरफ्तारी पर ईनाम रखा हुआ है। यह बात उन्होंने नवाज शरीफ के मुंबई हमलों को लेकर दिए बयान के जवाब में कहा।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कुछ दिनों पहले स्वीकार किया था कि करीब दस साल पहले भारत के मुंबई शहर में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में उनके देश के आतंकवादियों का ही हाथ था। भ्रष्टाचार के मामले में सत्ता से बेदखल किए जा चुके शरीफ की यह स्वीकारोक्ति पाकिस्तान के मुंह पर करारे तमाचे की तरह देखा जा रहा था। पाकिस्तान हमेशा से ही भारत में हो रहे आतंकी हमले में अपनी भूमिका को सिरे से खारिज करता रहा है। 

आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान द्वारा मिलने वाले समर्थन की वजह से ही अमेरिका ने पाक को दी जाने वाली 35 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता बंद कर दी थी। पाक बार-बार से कहता रहा है कि वह अपने देश की सरजमीं का इस्तेमाल आंतक के लिए ना होने दे और उनपर कड़ी कार्रवाई करे। हालांकि पाक हमेशा से ही आतंकियों को सपोर्ट करने की बात से इंकार करता रहा है। कुछ दिनों पहले ही जांच एजेंसी ने खुलासा किया था कि हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का बेटा सैयद शाहिद यूसुफ अमेरिका से ऑनलाइन फंडिंग के जरिए पैसा इकट्ठा कर उसका आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें