भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की कंसास में हत्या के बाद न्यूयॉर्क की ट्रेन में भारतीय मूल की एक लड़की को नस्लीय घृणा का शिकार होना पड़ा है। न्यूयॉर्क में रहने वाली एकता देसाई पर एक व्यक्ति ने नस्लीय टिप्पणी करते हुए उन्हें गाली दी और उन्हें अमेरिका से बाहर जाने को कहा।
फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट में एकता देसाई ने कहा है उनकी इस शख्स से मुलाकात ट्रेन में हुई में हुई जब वह काम पर जा रही थीं। देसाई ने बताया कि शख्स ने कुछ देर तक उनकी गतिविधियों को रिकार्ड कर रहा था फिर अचानक वह उनके पास आ उन्हें गाली देने लगा और उन्हें अमेरिका से बाहर जाने को कहा।
देसाई ने बताया कि उन्होंने इस आदमी की हरकतें फोन में रिकार्ड करना शुरू कर दिया जिससे वह और भड़क गया। देसाई ने जब उसे पुलिस शिकायत की धमकी दी तो उसने कहा कि मैंने किसी को हाथ नहीं लगाया, मैंने तो सिर्फ कुछ शब्द कहे हैं, और बोलने की आजादी तो सभी को है।
देसाई ने फेसबुक पर इस शख्स की फोटो डालते हुए लिखा कि मुझे नहीं पता कि पुलिस ने इस शख्स को पकड़ा या इसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की हां पुलिस इस सारे घटनाक्रम होने के 15 मिनट बाद आई जरूर थी लेकिन वो इसके पहले अपने दोस्तों के साथ मुझपर हंसता हुआ चला गया।