फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में एक और भारतीय हुआ हेट क्राइम का शिकार, ट्रंप ने बनाई टास्क फोर्स

Wed, 03 May 2017 06:37 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
donald trump
विज्ञापन
अमेरिका में बाहरी लोगों खासकर एशियाई मूल के लोगों के  खिलाफ हेट क्राइम की घटनाएं लगातार जारी हैं। ताजा मामला न्यूयॉर्क का है जहां एक एशियाई व्यक्ति को एक अमेरिकी नागरिक ने बीच सड़क पर अपशब्द कहते हुए पीट दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि न्यूयॉर्क के थर्ड एवेन्यू में फलैटीरन जिले के रहने वाले 48 वर्षीय स्टीवन जातोर्स्की ने सड़क से गुजर रहे एक 30 वर्षीय एशियाई व्यक्ति को अपमानजनक बातें कहते हुए पीट दिया। जातोर्स्की ने एशियाई पर हमला करते हुए कहा, हम लोग गोरी ताकत हैं, वापस अपने देश जाओ। तुम यहां क्या कर रहे हो। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पास में ही मौजूद एक पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी जिसने फौरन हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

हमलावर को हमला करने और घृणा अपराध के मामले में अदालत में पेश किया गया। आरोपी को फिलहाल 5000 डॉलर की जमानत पर राइकर्स आईलैंड पर रखा गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव के बाद से देश भर में घृणा अपराध और उत्पीड़न के मामले बढ़ गए हैं। साउथ ए्शियन अमेरिकन्स एडवोकेसी ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार 2016 के चुनावी साल में अमेरिका में घृणा अपराध की 140 और नस्लीय राजनीतिक बयानबाजी की घटनाएं सामने आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन ने हेट क्राइम मामलों की जांच के लिए बनाई टास्क फोर्स

trump obama
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में हाल में हुए घृणा अपराधों की जांच के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। इन मामलों में हिंदुओं और सिक्खों पर हमले के मामले भी शामिल हैं। अमेरिका में धार्मिक घृणा अपराधों में बढ़ोतरी पर सिनेट की न्यायिक समिति के समक्ष सुनवाई में न्यायिक विभाग के अधिकारी एरिक ट्रीनी ने कहा कि अटार्नी जनरल जेफ सेशन्स ने हिंसक अपराधों के खिलाफ कार्रवाई को अपनी प्राथमिकता में रखा है।

ट्रीनी ने कहा कि घृणा अपराधों से निपटना हिंसक अपराधों से निपटने में हमारे राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा होना चाहिए। फरवरी में सेशन्स ने अपराध में कमी और जन सुरक्षा पर एक टास्क फोर्स का गठन कि या था। टास्क फोर्स में घृणा अपराध पर एक उपसमिति थी जो सभी अमेरिकियों के  अधिकारों की रक्षा के लिए घृणा अपराध से निपटने की कार्ययोजना तैयार करेगी। यह उपसमिति आगामी 29 जून को घृणा अपराध की पहचान, अभियोजन और रोकथाम विषय पर आधारित एक दिवसीय बैठक का आयोजन करेगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें