फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मलाला को सम्मानित करेगा हार्वर्ड

Wed, 31 Oct 2018 12:07 PM IST
भाषा, कैम्ब्रिज
विज्ञापन
मलाला - फोटो : SELF
विज्ञापन

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई को लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। हार्वर्ड के केनेडी स्कूल ने बताया कि छह दिसंबर को आयोजित होने वाले एक समारोह में युसूफजई को 2018 का ग्लेट्स्मैन पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


युसूफजई को 2014 में सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार पाने का गौरव मिला। उससे पहले लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने के कारण पाकिस्तान में तालिबान ने उनपर हमला किया था, जिसमें वह बेहद गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हमले के बाद से ही वह और उनका परिवार इंग्लैंड में रह रहा है।

फिलहाल 20 वर्षीय युसूफजई इंग्लैंड में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। ग्लेट्स्मैन अवार्ड के तहत दुनिया भर में लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए काम करने वाले को 1,25,000 डॉलर की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें