अमेरिकी सरकार से जुड़ी लगभग सभी एजेंसियों के कंप्यूटर हैक करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
ऐसी आशंका है कि हैकरों पूर्व और वर्तमान के करीब 40 लाख कर्मचारियों से जुड़े आंकड़े उड़ा लिए। फिलहाल शक की सूई चीन की ओर उठ रही हैं। जानकार इसे सरकारी कंप्यूटर नेटवर्क की सबसे बड़ी सेंध बता रहे हैं।
अपने एक बयान में अमेरिका के कार्मिक प्रबंधन कार्यालय ने कहा कि यह साइबर सुरक्षा से संबंधित घटना है। इससे पूर्व और वर्तमान संघीय कर्मचारियों की निजी जानकारी सहित व्यक्तिगत आंकड़े प्रभावित हुए हैं।