फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस: चर्च में घुस कर नकाबपोश ने की फायरिंग, 1 की मौत, 7 लोग घायल

Mon, 25 Sep 2017 11:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
यूएस में एक नकाबपोश बंदूकधारी ने नैशविले चर्च में खुलेआम फायर कर दिया जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। फायरिंग करने वाला शख्स टहलते हुए चर्च में आ रहा था और अचानक उसने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पढ़ें: यूएन में पाकिस्तान की मांग, भारत को घोषित करो आतंक समर्थक देश- पाक मीडिया 

अभी तक बरनेटे चापेल चर्च में फायरिंग का कारण पता नहीं चला है लेकिन FBI मामले की जांच कर रही है। चर्च के सदस्यों ने जांचकर्ताओं को बताया कि हमला करने वाला शख्स ने पहले भी चर्च में आता रहा है। 

हमला करने वाले शख्स ने पहले एक महिला को गोली मारी जोकि अपने वाहन से कहीं जा रही थी। उनकी पहचान 39 साल की मेलानिया स्मिथ के रूप में हुई। उसके बाद हमलावर चर्च के पीछे से 2 पिस्टल के साथ घुला और फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन


पढ़ें: अब ट्रंप ने किम जोंग को कहा 'पागल', बोले- रॉकेट दागने के लिए खुला नहीं छोड़ सकते 

अचानक हुई फायरिंग में 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध की कार से एक और पिस्टल और एक राइफल बरामद की है। हमलावर की पहचान 25 साल के इमैन्यूल किडेगा के रूप में हुई जो कि सूडान से 1996 में यूएस आया था और कानूनी रूप से यूएस का नागरिक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें