विश्व की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शुमार गूगल और माइक्रोसॉफ्ट अब मच्छर भी मारेंगे। इसके लिए दोनों कंपनियों ने हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां ऐसी टेक्नोलॉजी को विकसित करने में लगी हैं जिससे डेंगू, मलेरिया, जीका वायरस फैलाने वाले मच्छरों का नाश किया जा सके।
अमेरिका के कई राज्यों में की शुरुआत
इन दोनों कंपनियों ने अमेरिका के कई राज्यों जैसे कि टेक्सास, कैलिफोर्निया में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ मिलकर के इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेक्सास में माइक्रोसॉफ्ट स्मार्ट ट्रैप की मदद से जीका वायरस फैलाने वाले एडिस मच्छर को पकड़ कर मार रही है।