फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने 'बाम्बी' निर्माता टायरस वांग को उनके 108वें जन्मदिन पर इस तरह किया याद

Thu, 25 Oct 2018 11:56 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गूगल ने टायरस वांग के 108वें जन्मदिन पर बनाया डूडल
विज्ञापन

गूगल ने गुरुवार को चीनी-अमेरिकी कलाकार और चित्रकार टायरस वांग को उनके 108वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर याद किया है। उन्होंने 1942 में डिज्नी की क्लासिक फिल्म बाम्बी का निर्माण किया था। इस डूडल में वांग को अलग-अलग तरीके से एनिमेशन, चित्रकारी और डिजाइनिंग करते हुए दिखाया गया है। इसमें उनके बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक के कामों को दिखाया गया है।

विज्ञापन


कौन थे टायरस वांग

टायरस वांग का जन्म चीन के गुआंडोंग में 25 अक्तूबर 1910 को हुआ था। बाद में पिता के साथ वह अमेरिका आकर बस गए थे। लॉस एंजिलिस के एक स्कूल से उन्होंने अपनी पढ़ाई की। ओटिस आर्ट इंस्टीट्यूट से उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी। जिसके बाद उनके अंदर छिपे कलाकार की प्रतिभा बाहर आने लगी थी। वांग ने अपनी पहचान एक प्रतिभावान कैलिग्राफर, सेट डिजायनर, चित्रकार, एनिमेटर, मुरालिस्ट, सेरामिसिस्ट, काइट मेकर और स्टेरीबोर्ड आर्टिस्ट के तौर पर बनाई थी। 

वांग ने लगभग 26 सालों तक वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो में काम किया। हालांकि उनके पूरे करियर में चीनी अपवर्जन अधिनियम और नस्लवाद का साया छाया रहा। शायद यही वजह रही कि 2001 से पहले तक उनके हॉलीवुड में दिए योगदान को कोई पहचान नहीं मिली। 12 साल बाद उन्हें डिज्नी लीजेंड के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा 2015 में सैन डिएगो एशियाई फिल्म फेस्टिवल ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। 
विज्ञापन


वांग वाल्ट डिज्नी की 1942 में आई फिल्म बाम्बी के प्रोड्क्शन इलेस्ट्रेटर थे। इस फिल्म के लिए उन्हें केवल बैकग्राउंड आर्टिस्ट का क्रेडिट दिया गया था। इसके लिए उन्होंने चीनी पेंटिग्स से प्रेरणा लेकर एक गाना भी लिखा था। पामेला टॉम ने टायरस वांग के जीवन से जुड़ी फिल्म लिखी और इसका निर्देशन किया टायरस नाम से किया गया। 2016 में 106 साल की आयु में उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें