फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने गलत जानकारी फैलाने वाले ईरान से जुड़े कई यूट्यूब चैनल, अन्य खातों पर लगाई रोक

Fri, 24 Aug 2018 04:26 PM IST
एएफपी, सैन फ्रांसिस्को
विज्ञापन
google
विज्ञापन
गूगल ने कथित तौर पर गलत सूचनाएं फैलाने के आरोप में ईरान से जुड़े कुछ यूट्यूब चैनल और अन्य खातों को ब्लॉक कर दिया है। 
विज्ञापन


इससे पहले फेसबुक और ट्विटर भी इसी तरह का कदम चुके हैं।

गूगल ने गुरुवार को कहा कि साइबर सुरक्षा कंपनी फायरआई की मदद से जांच में उसने पाया कि ये खाते इस्लामिक रिपब्लिक आफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े थे। उसके अनुसार यह सबंध कम से कम जनवरी, 2017 से चल रहे एक प्रयास के तहत था। 

गूगल के उपाध्यक्ष केंट वॉकर ने बयान में कहा, ‘हमने आईआरआईबी संगठन से जुड़े कई खातों की पहचान कर उन्हें बंद कर दिया है।’’ 

उन्होंने कहा कि इस तरह खातों के जरिए भ्रम फैलाना हमारी नीतियों का उल्लंघन है। हम अपने नेटवर्क से इस तरह की सामग्री को जल्द से जल्द हटा देते हैं और ऐसे लोगों के खातों को बंद कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल ने कहा कि उसने 39 यूट्यूब चैनल ब्लॉक और संबंधित वीडियो ब्लॉक किए हैं। साथ ही उसने ब्लॉगरों के छह खातों को बंद किया और गूगल प्लस सोशल नेटवर्क पर 13 खाते ब्लॉक किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें