फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 780 रुपये में बिक गया गूगल.कॉम!

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको पता है कि गूगल.कॉम बिक गया। सही सुना आपने। सन्यम वेद ने यह डोमेन महज 780 रुपये में खरीद लिया। चौंक गए न आप। ठीक आप की तरह ही सन्यम वेद भी चौंक गए थे जब उन्होंने गूगल की डोमेन सर्विस मुहैया कराने वाली एक वेबसाइट से गूगल.कॉम को खरीदा। यह सन्मय के लिए भी काफी चौंकाने वाला पल था।
विज्ञापन


फोर्ब्स में छपि एक खबर के मुताबिक वास्तव में हुआ यूं की सन्यम गूगल की डोमेन सर्विस में अलग-अलग डोमेन सर्च कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गूगल.कॉम के सर्च किया और उन्होंने देखा की यह खरीदने के लिए उपलब्ध है। वेद ने तुरंत उसे खरीदने का फैसला किया और महज 780 रुपये (12 डॉलर) में इंटरनेट के सबसे जाने माने डोमेन को खरीद लिया।
विज्ञापन

गूगल ने वापस कर दिए पैसे

यह डोमेन कुछ समय के लिए तो वेद के नाम से दर्ज हो गया और गूगल वेब मास्टर टूल में भी इस डोमेन को वेद के नाम से रजिस्टर दिखाया गया। इसके तुरंत बाद वेद के ईमेल पर गूगल की ओर डोमेन रजिस्ट्रेशन के कुछ ईमेल भी आए। लेकिन अगले ही पल वह हुआ जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

गूगल ने तुरंत इस रजिस्ट्रेश को कैंसिल करते हुए उनके पैसे रिफंड कर दिए और डोमेन को वापस ले लिया। गूगल यह इतनी आसानी से इसलिए कर सका क्योंकि डोमेन उपलब्ध कराने वाली सर्विश उसकी खुद की थी। लेकिन अगर गूगल.कॉम किसी दूसरे सेवा प्रदाता के साइट पर होता तो मामला कुछ अलग ही होगा।

ऐसा माना जा रहा है किसी तकनीकी खामी की वजह से ऐसा हुआ। आपको बता दें कि पहले से ही रजिस्टर डोमेन को इस तरह से बिकने से रोकने के लिए कुछ खास तरह के प्रोग्राम बनाए जाते हैं। उसी प्रोग्राम में किसी खामी की वजह से ऐसा हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें