फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को ‘डार्लिंग’ और ‘हनी’ कहना पड़ेगा भारी

Fri, 12 Aug 2016 08:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आधुनिक समय में महिलाओं को डार्लिंग और हनी जैसे शब्दों से संबोधित करने का चलन बेहद तेजी से बढ़ा है, लेकिन महिलाएं इन शब्दों के इस्तेमाल को अपने सम्मान के खिलाफ मानती हैं। लिहाजा इनके इस्तेमाल के खिलाफ दुनिया भर में आवाज बुलंद होने लगी है।अमेरिका की अदालतों में महिला वकीलों को हनी और डार्लिंग से संबोधित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
विज्ञापन


अमेरिकन बार एसोसिएशन ने ऐसे शब्दों के इस्तेमाल को महिला वकीलों के साथ भेदभावपूर्ण और पेशेवर कदाचार माना है। साथ ही इन पर प्रतिबंध लगा दिया है। सैन फ्रांसिस्को में आयोजित अमेरिकन बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में यह फैसला लिया गया। 

अमेरिकी कोर्ट में बहस के दौरान महिला अधिवक्ताओं को दूसरे पक्ष के वकील हनी या डार्लिंग शब्द से संबोधित करते आ रहे हैं। लेकिन अब डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया बार समेत दो दर्जन अदालतों में इन शब्दों का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी कोर्ट में जाति, धर्म, लिंग, विकलांगता और अन्य किसी भी आधार पर भेदभाव के खिलाफ कानून है, लेकिन इन शब्दों को अभी तक महिलाओं की गरिमा के खिलाफ नहीं माना जाता था। हालांकि महिला वकीलों की ओर से भी इस बाबत अक्सर शिकायतें आती रहती थीं। इन शब्दों के इस्तेमाल पर स्टेट बार एसोसिएशन सजा और जुर्माने का प्रावधान करेंगे। हालांकि आलोचक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ मान रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें