अमेरिका में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के एक जोड़ी बॉक्सर शॉर्ट्स की नीलामी होने जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 5 हजार डॉलर हो सकती है। अगर इसे भारतीय राशि में गिना जाये तो इसकी कीमत 3 लाख रुपये होगी।
पढ़ें: हिटलर की आत्मकथा ‘मीन कैम्फ’ के 20 हजार डॉलर में बिकने का अनुमान
अमेरिका के लेक्जेंडर हिस्टॉरिकल ऑक्शन्स के मुताबिक इन शॉर्ट्स की लंबाई 19 इंच है और चौड़ाई 39 इंच है। इस पर सफेद रंग की धारियां बनी हुई हैं। इन शॉर्ट्स पर एडोल्फ हिटलर यानि ए, एच लिखा हुआ है।हिटलर के ये शॉर्ट्स 1938 में ऑस्ट्रिया के पार्कहोटल ग्राज होटल में छूट गये थे।
पढ़ें: जानिए, कितने करोड़ में नीलाम हुआ तानाशाह एडोल्फ हिटलर का फोन
वह इस होटल में अप्रैल 1938 में रुके थे। नोटरी के जरिये बॉक्सर पहुंचाने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह होटल के मालिक का पोता है।