फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज़मगढ़ की गलियों से ओबामा की दोस्ती तक

Sun, 28 Oct 2012 10:55 AM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
बराक ओबामा एक बार फिर राष्ट्रपति बनने की जुगत भिड़ा रहे हैं तो मिट रोमनी ने भी अपनी कमर कस ली है। लेकिन अमरीका में रह रहे भारतीयों की पसंद तो ओबामा ही हैं।
विज्ञापन


बराक ओबामा के कई भारतीय मित्र हैं और इन्ही में से एक नाम है आजमगढ़ के फ्रैंक इस्लाम का। जो अब अमरीका के हो गए हैं।

फ्रैंक इस्लाम अमरीका में बसने वाली पहली पीढ़ी से हैं और ओबामा के करीबी मित्र भी हैं। लेकिन सिर्फ इतने भर से ही उनका परिचय खत्म नहीं होता।

फ्रैंक अमरीका में रहने वाले भारतीयों के बीच भी खासे चर्चित और प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं जिनका नाम मिसाल के तौर लिया जाता है। वो अमरीका में एक सॉफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं और करोड़ों डॉलर के मालिक और बड़े निवेशकों में से एक हैं।

वैसे, फ्रैंक अमरीका में जितने जाने जाते हैं उतने ही अपने आजमगढ़ में भी। उनका जब भी भारत आना होता है वो आजमगढ़ की निजी संस्थाओं को मोटी रकम देकर जाते हैं।
विज्ञापन


छोटा समुदाय, बड़ा चंदा
चार साल पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में 30 लाख भारतीयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और 84 प्रतिशत भारतीयों की पसंद ओबामा थे। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस चुनाव में भारतीयों का रुख क्या होगा।

फ्रैंक कहते हैं, "हमें विश्वास है कि इस बार भी बराक ओबामा को दोबारा जिताने में भारतीय और पाकिस्तानी समुदाय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ओबामा को वर्जीनिया राज्य से सबसे अधिक चंदा देने वालों में एक नाम फ्रैंक का भी है। फ्रैंक के लिए ओबामा की जीत काफी मायने रखते हैं। फ्रैंक कहते हैं, "मैं बराक ओबामा की चुनावी मुहिम में काफी फंड देता हूँ।"

मिशेल की दोस्त
फ्रैंक इस्लाम को अमरीका मे रहते हुए 35 साल हो गए हैं। वो अमरीका पढ़ाई करने आए थे और बस यहीं के होकर रह गए।

उनकी पत्नी देबी और उनका 30 सालों का साथ है। व्हाइट हाउस में बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ अपनी तस्वीर गर्व से दिखाते हुए वो कहते हैं, "वो देखिए सुनहरे बालों वाली मेरी पत्नी राष्ट्रपति के बगल में खड़ी हैं।"

प्रभावशाली भारतीय तबका
अमरीका में भारतीय समुदाय छोटा ज़रूर है लेकिन काफी प्रभावशाली है। अमरीका में एक आदमी की औसतन आय सलाना 49 हज़ार डॉलर है लेकिन भारतीयों की सलाना औसत कमाई 88 हज़ार डॉलर है।

फ्रैंक इस्लाम उन लोगों में से हैं जिनके पास पैसे भी हैं और राजनीतिक कनेक्शन भी। वो कहते हैं," जब भी कोई बड़ी पार्टी होती है तो राष्ट्रपति ओबामा हमें ज़रूर बुलाते हैं।"

वो भारतीय समुदाय और राष्ट्रपति के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। वो कहते हैं कि उनका काम भारतीयों की तकलीफों और शिकायतों को राष्ट्रपति तक पहुंचाना भी है।
विज्ञापन


अपने आलीशान दफ्तर में बैठ कर फ्रैंक इस्लाम कहते हैं कि ओबामा की जीत अनिवार्य हैं और उन्हें पता है कि ओबामा लोगों के बीच अब भी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें