भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूज स्ट्रीट जर्नल में लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी पूरी दुनिया के लिए अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लेख में साफ कहा है कि भारत-अमेरिका के बीच सिर्फ सामरिक साझेदारी ही नहीं बढ़ रही, बल्कि व्यापारिक साझेदारी भी नए स्तर पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ सालों में भारतीय हवाई सेवा प्रदाता कंपनियां 200 से अधिक अमेरिकी यात्री विमान खरीदेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लेख में जीएसटी को भी जगह दी है और लिखा है कि जीएसटी की वजह से पूरे देश में टैक्स की दरें एक समान हो जाएगी।
देर रात होगी मोदी-ट्रंप के बीच मुलाकात, एच-1 वीजा पर निकल सकता है रास्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि दोनों ही देशों के बीच करीब 115 बिलियन डॉलर का व्यापार होता है। ये आगे कई गुना बढ़ेगा। भारतीय कंपनियां अमेरिका के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में $15 बिलियन डॉलर निवेश कर चुकी हैं, जो अमेरिका के 35 राज्यों में फैली हैं। वहीं अमेरिकी कंपनियां भारत में 20 बिलियन डॉलर का निवेश कर चुकी हैं।
लड़ाकू की बजाय भारत को जासूसी ड्रोन देगा अमेरिका
प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल में लिखा है कि भारत-अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में साझेदारी बेहद अहम है। दोनों ही देशों का मुख्य ध्यान अपनी सामाजिक सुरक्षा के साथ ही पूरी दुनिया को आतंकवाद से बचाना भी है।
Defense is mutually beneficial sphere of partnership.India-US hv overriding interest in securing our societies&world frm terrorism-PM in WSJ
— ANI (@ANI_news) June 26, 2017
Defense is mutually
लेख में नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि भारत उर्जा के क्षेत्र में कम से कम 40 बिलियन डॉलर का आयात अमेरिका से करेगा। यही नहीं, 200 से अधिक अमेरिकी विमान भारतीय हवाई यात्रा प्रदाता कंपनियों के बेड़े से भी जुड़ेंगे।
In cming years,Indian cos will import energy in excess of $40bn from US&over 200 American-made aircraft to join pvt Indian aviation fleet-PM
— ANI (@ANI_news) June 26, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि दुनिया भर में अर्थव्यवस्था को लेकर अस्थिरता के बीच भारत और अमेरिका विकास और आविष्कार के इंजन साबित होंगे।
In uncertain global economic landscape, India & US are mutually reinforcing engines of growth & innovation: PM in Wall Street Journal op-ed pic.twitter.com/EqwPKSVYrb
— ANI (@ANI_news) June 26, 2017
गौरतलब है कि आज देर रात नरेंद्र मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच करीब 20 मिनट कर वन-टू-वन बातचीत होगी। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच आतंकवाद से निपटने, व्यापार बढ़ाने के साथ ही आपसी साझेदारी विकसित करने पर जोर होगा।
PM Modi and US President Donald Trump to meet at 1:20 am IST (tentative) in the Cabinet Room of the White House #ModiInUS pic.twitter.com/FOEo1YcK5v
— ANI (@ANI_news) June 26, 2017