फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क पुलिस में शामिल हुई पहली पगड़ीधारी सिख महिला अधिकारी

Mon, 21 May 2018 04:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में पहली पगड़ीधारी महिला सिख सहायक पुलिस अधिकारी को शामिल किया गया है। उनको भर्ती करने का लक्ष्य पुलिस में अन्य को शामिल करने के लिए प्रेरित करना और सिख धर्म के बारे में बेहतर समझ पैदा करना है। गुरसोच कौर सहायक पुलिस अधिकारी (एपीओ) के तौर पर न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में शामिल होंगी। वह पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क सिटी पुलिस अकादमी से ग्रेजुएट हुई हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर जताई खुशी, सिखों के प्रति बेहतर समझ की उम्मीद जताई

सिख ऑफिसर्स एसोसिएशन ने ट्वीट किया, ‘हम न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में पहली सिख पगड़ीधारी एपीओ का स्वागत करने में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमें आप पर गर्व है, सुरक्षित रहें। एसोसिएशन ने फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि आपकी सेवा अन्य को पुलिस बल में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी। भारत के आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी ट्वीट में कहा, ‘न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में पगड़ीधारी महिला पुलिस अधिकारी को देखकर खुश हूं। उम्मीद करता हूं कि इससे अमेरिका में सिख धर्म और सिखों के बारे में बेहतर समझ पैदा होगी। 

इससे सिखों के प्रति धारणा ठीक करने में मदद मिलेगी ताकि 2010 में मेरे साथ जो घटना हुई थी और हाल में कनाडा के मंत्री नवदीप बैंस के साथ जो हुआ है उसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी। साल 2010 में पुरी को ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर पगड़ी उतारने के लिए कहा गया था। उन्होंने मना किया तो अधिकारियों ने उन्हें आधे घंटे से ज्यादा देर तक एक कमरे में बिठा कर रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें