यूरी गागरिन अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले इंसान हैं। बुधवार को अंतरिक्ष में पहला कदम रखने के 56 साल पूरे हो गए। इस अवसर पर अमेरिका के फीनिक्स शहर स्थित स्वायत्त स्पेस एजेंसी नेटवर्क ने 90,000 फीट की ऊंचाई पर मौसम से संबंधित आंकड़ो को इकठ्ठा करने वाला गुब्बारा छोड़ा है।
ये भी पढ़ें- तो बॉन्ड की तरह 'कूल' हैं ट्रंप, वो मारने के बाद किस करते हैं ये केक खाते हुए हमले कराते हैं
एफ़्रोडाइट 1 नाम का ये गुब्बारा कुछ ही पाउंड वजन का था और 120 घन फीट हीलियम के साथ फुलाया गया था। इसमें जीपीएस सेंसर, एक कैमरा और अमेरिकी राषट्रपति के लिए एक संदेश था। वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक ये एक ट्वीट का प्रिंटआउट था जिसमें विरोध करने के बारे में लिखा हुआ था।
ये भी पढ़ें- ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में बढ़े भारतीयों पर हमले, जानिए कब-कब हुई घटनाएं
इस एजेंसी के एक सदस्य ने वाशिंगटन पोस्ट को मेल के माध्यम से बताया कि एफ़्रोडाइट 1 की लॉन्चिंग अंतरिक्ष में किया गया पहला राजनीतिक विरोध था।
आपको बता दें कि मैसेज में भेजा गया ट्वीट Neil deGrasse Tyson ने 6 फरवरी को किया था।
“Look at that, you son of a bitch." pic.twitter.com/JyeiOV7lgv
— Neil deGrasse Tyson (@neiltyson) February 6, 2016