अमेरिका के सिनसिनाटी में एक अज्ञात शख्स ने एक नाइट क्लब में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। नाइट क्लब में म्यूजिक पर थिरक रहे लोगों के कानों में संगीत के बजाय अचानक गोलियों की आवाज गड़गड़ाने से अफरातफरी मच गई। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 14 राउंड फायरिंग हुई है, जिसमें एक की मौत समेत 15 घायल हो गए।
सिनसिनाटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। राहत कार्य तेजी पर है, साथ ही पुलिस ने साफ नहीं किया कि अब तक इस मामले किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावर नाइट क्लब से फरार होने में सफल रहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग के वक्त क्लब में भारी भीड़ मौजूद थी। लोग म्यूजिक पर झूम रहे थे। बता दें कि स्थानीय टीवी स्टेशन WLWT5 और स्थानीय पुलिस विभाग ने हमले की पुष्टि की है।
One person was killed and 14 others injured during a shooting at a nightclub in Cincinnati, police say https://t.co/Nke6d25GBp
— CNN Breaking News (@cnnbrk) March 26, 2017